मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ · खबरें, आपके शहर कीWednesday, 28 October 2026
होम›भारत›New Delhi : राफेल बनाने वाली कंपनी के शेयर चढ़े
भारत

New Delhi : राफेल बनाने वाली कंपनी के शेयर चढ़े

Akash Chaudhary

New Delhi ।-पाकिस्तान टेंशन के बीच राफेल बनाने वाली कंपनी डसॉल्ट एविएशन का शेयर बीते 2 हफ्ते में 8 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा है। 2025 में अब तक कंपनी के शेयर में 63 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आई है। हालांकि, आज शुक्रवार को पेरिस में लिस्टेड डसॉल्ट एविएशन का शेयर 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ 320 यूरो यानी 30,808 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बीते 5 दिन में भी कंपनी का शेयर करीब 2.5 प्रतिशत गिरा है।

2 हफ्ते पहले 25 अप्रैल को कंपनी का शेयर 297 यूरो (28,596 रुपए) पर था। वहीं 31 दिसंबर 2024 को कंपनी का शेयर 195 यूरो यानी 18,774 रुपए पर था। वहीं बीते 6 महीने में कंपनी का शेयर 60 प्रतिशत चढ़ा है। अभी डसॉल्ट एविएशन का मार्केट कैप 2.61 बिलियन यूरो यानी 25,125 करोड़ रुपए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *