Kanpur। । कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) के अंडर-13 कैंप के लिए चुने गए 30 खिलाड़ियों के बीच मंगलवार को एचबीटीयू मैदान पर अभ्यास मैच खेला गया। इसमें केसीए-ए ने केसीए-बी को तीन विकेट से हराया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए केसीए-बी ने 35 ओवर में नौ विकेट पर 133 रन बनाए। कृष्णा यादव ने 47 और अमरेंद्र सिंह राना ने 43 रन की पारी खेली। केसीए-ए की ओर से आदित्य श्रीवास्तव ने तीन, जबकि अनुपम यादव और कबीर यादव ने दो-दो विकेट लिए।
जवाब में केसीए-ए ने 32.1 ओवर में सात विकेट पर 137 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। अर्पित रे ने 36, वीर सिंह ने 30 और आर्यन यादव ने 18 रन बनाए। केसीए-बी की ओर से अखंड प्रताप सिंह ने चार और फैज आलम ने दो विकेट झटके।

