मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ · खबरें, आपके शहर कीTuesday, 27 October 2026
होम›खेल›Kanpur : प्रदेशीय विद्यालय क्रिकेट में मेरठ, कानपुर और गोरखपुर की बड़ी जीत
खेल

Kanpur : प्रदेशीय विद्यालय क्रिकेट में मेरठ, कानपुर और गोरखपुर की बड़ी जीत

Akash Chaudharyअपडेट: October 27, 2026

Kanpur। 70वीं प्रदेश स्तरीय विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में दूसरे दिन खेले गए मुकाबलों में मेरठ, अयोध्या, झांसी, वाराणसी, आजमगढ़, गोरखपुर व कानपुर की टीम ने शानदार जीत दर्ज की।किदवई नगर के साउथ मैदान खेले गए अंडर-17 वर्ग के एकतरफा मुकाबले में झांसी की टीम ने बस्ती को पराजित किया। दूसरे मुकाबले में आगरा की टीम ने अलीगढ़ को आठ विकेट से, वाराणसी ने सहारनपुर को आठ रन और गोरखपुर ने देवीपाटन मंडल को 10 विकेट से शिकस्त दी।

अंडर-19 वर्ग में आजमगढ़ ने बरेली को आठ विकेट से पराजित किया। गोरखपुर ने बस्ती को 79 रन से, मेरठ ने अलीगढ़ को 35 रन से और कानपुर ने 104 रन से देवीपाटन को शिकस्त दी। इसी प्रकार अंडर-14 वर्ग में खेले गए मुकाबलों में मेरठ ने 10 रन से मुरादाबाद को हराया।