मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ · खबरें, आपके शहर कीTuesday, 27 October 2026
होम›कानपुर›Kanpur : बिजली चोर गैंग का पर्दाफाश, सात गिरफ्तार
कानपुर

Kanpur : बिजली चोर गैंग का पर्दाफाश, सात गिरफ्तार

Akash Chaudhary

17 बिजली के पोल के तार, 1.64 क्विंटल तांबा, स्कॉर्पियो और 68 हजार रुपये बरामद

Kanpur । चौबेपुर पुलिस ने बिजली के तार और अन्य विद्युत उपकरण चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 17 बिजली के पोल के तार, 1.64 क्विंटल तांबा, वारदात में इस्तेमाल होने वाली स्कॉर्पियो, 68 हजार रुपये और चोरी में प्रयुक्त होने वाले भारी मात्रा में औजार बरामद किए

 

 

पुलिस उपायुक्त पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि चौबेपुर पुलिस ने जादेपुर गांव के पास घेराबंदी कर गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह लंबे समय से बिजली के तार और अन्य विद्युत उपकरण चोरी करने की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। चोरी के सामान को खपाने में कबाड़ी की भूमिका भी सामने आई है। बर्रा निवासी रंजीत पर गिरोह संचालित करने का आरोप है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह के खिलाफ आधा दर्जन थानों में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपित चोरी की वारदातों में स्कॉर्पियो का इस्तेमाल करते थे। पुलिस ने वाहन समेत चोरी के सामान और वारदात में प्रयुक्त औजारों को भी कब्जे में लिया है।
गिरोह के सात सदस्यों की गिरफ्तारी को चौबेपुर पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अब गिरोह के अन्य संपर्कों, चोरी के माल की खरीद-फरोख्त और पूर्व में हुई वारदातों में उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है।