मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSaturday, 7 November 2026
विज्ञापन
होम›भारत›New Delhi : वंदे मातरम् के अपमान पर सजा के प्रावधान का प्रस्ताव
भारत

New Delhi : वंदे मातरम् के अपमान पर सजा के प्रावधान का प्रस्ताव

Akash Chaudharyअपडेट: July 19, 2026

–अमित शाह कल राज्यसभा में पेश करेंगे विधेयक
-राष्ट्रीय सम्मान कानून में संशोधन का प्रस्ताव

New Delhi  । संसद के मानसून सत्र के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को राज्यसभा में एक विधेयक पेश करेंगे, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् को राष्ट्रीय गान जन गण मन के समान कानूनी संरक्षण प्रदान करना है। प्रस्तावित विधेयक के तहत राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम संबंधी कानून में संशोधन कर राष्ट्रीय गीत के अपमान या उसके गायन में जानबूझकर बाधा डालने को दंडनीय अपराध बनाने का प्रावधान किया गया है।

प्रस्तावित संशोधन के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर वंदे मातरम् का अपमान करता है, उसके गायन में व्यवधान उत्पन्न करता है या उसके सामूहिक गायन को बाधित करता है, तो उसे तीन वर्ष तक के कारावास, जुर्माना या दोनों से दंडित किया जा सकेगा। वर्तमान में राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम के तहत राष्ट्रीय गान, राष्ट्रीय ध्वज और अन्य राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान को कानूनी संरक्षण प्राप्त है।

राष्ट्रीय गान के दौरान जानबूझकर व्यवधान उत्पन्न करने या उसका अपमान करने पर पहले से ही तीन वर्ष तक की सजा का प्रावधान है। प्रस्तावित संशोधन के जरिए यही कानूनी संरक्षण राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् तक भी विस्तारित करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह विधायी पहल केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा 9 जुलाई को राज्यों को जारी उस परामर्श के बाद सामने आई है, जिसमें सरकारी कार्यक्रमों के दौरान जन गण मन से पहले वंदे मातरम् के गायन या वादन की व्यवस्था करने की सलाह दी गई थी। प्रस्तावित विधेयक पर संसद के मानसून सत्र में विस्तृत चर्चा होने की संभावना है।