Tuesday, April 14, 2026
HomeभारतNew Delhi : पीएम मोदी ने रद्द किया रूस का दौरा 9...

New Delhi : पीएम मोदी ने रद्द किया रूस का दौरा 9 मई को मॉस्को में विजय दिवस में नहीं होंगे शामिल

New Delhi । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस का आगामी दौरा रद्द कर दिया है। वह अब 9 मई को मॉस्को में होने वाली विक्ट्री परेड में शामिल नहीं होंगे। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रेस सचिव दिमित्री पेस्कोव ने यह जानकारी दी।

 

हालांकि, रूस ने पीएम मोदी के मॉस्को दौरे के रद्द होने का कारण नहीं बताया गया है। कहा जा रहा है कि पहलगाम पर आतंकी हमले के बाद मौजूदा सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। हालांकि, भारत की ओर से अभी इस पर किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं आई है।

इस महीने की शुरुआत में विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नौ मई को रूस में होने वाली विक्ट्री डे परेड में शामिल होने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को आमंत्रित किया गया है।

 

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग सहित कई अंतरराष्ट्रीय नेता इस मौके पर रूस जाने वाले हैं। बता दें कि द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी पर रूस की जीत की 80वीं वर्षगांठ के मौके पर नौ मई को होने वाली विजय दिवस परेड में शामिल होने के लिए पीएम मोदी को आमंत्रित किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!