Friday, March 13, 2026
Homeव्यापारNew Delhi : अक्षय तृतीया पर फ़ोनपे का तोहफ़ा, कैशबैक मिलेगा पक्का

New Delhi : अक्षय तृतीया पर फ़ोनपे का तोहफ़ा, कैशबैक मिलेगा पक्का

New Delhi । फ़ोनपे ने आज अक्षय तृतीया के मौके पर 24 कैरेट डिजिटल गोल्ड पर आकर्षक कैशबैक ऑफ़र्स की घोषणा की है। यूज़र्स को फ़ोनपे के प्लेटफॉर्म पर कम से कम ₹2000 या इससे अधिक के डिजिटल गोल्ड की वन-टाइम ख़रीदारी पर फ़्लैट 1% कैशबैक (₹2000 तक) मिलेगा। यह ऑफ़र केवल 30 अप्रैल को किए गए वन-टाइम ट्रांज़ेक्शन* पर लागू होगा (प्रत्येक यूज़र के लिए केवल एक बार लागू)।

 

इस ऑफ़र का लाभ लेने के लिए यूज़र्स यूपीआई, यूपीआई लाइट, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, वॉलेट और गिफ़्ट कार्ड जैसे कई पेमेंट विकल्पों के ज़रिए पेमेंट कर सकते हैं।त्योहार की खुशियों को और बढ़ाते हुए, फ़ोनपे ने डिजिटल गोल्ड रिडेम्प्शन के लिए कैरेटलेन स्टोर्स और वेबसाइट पर एक खास ऑफ़र भी पेश किया है।

 

इसमें शामिल है गोल्ड कॉइन पर अतिरिक्त 2% की छूट,बिना स्टड वाली ज्वैलरी पर अतिरिक्त 3% की छूट,स्टड वाली ज्वैलरी पर अतिरिक्त 5% की छूट यूज़र्स फ़ोनपे प्लेटफ़ॉर्म पर 99.99% शुद्धता के साथ 24 कैरेट प्योरिटी- सर्टिफ़ाइड डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...