Tuesday, April 21, 2026
Homeव्यापारLucknow : सोलर ऊर्जा में यूपी की बड़ी छलांग, मार्च में रिकॉर्ड...

Lucknow : सोलर ऊर्जा में यूपी की बड़ी छलांग, मार्च में रिकॉर्ड इंस्टॉलेशन

Lucknow । उत्तर प्रदेश ने सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 में तेज रफ्तार से प्रगति की है। प्रदेश में इस अवधि के दौरान 3,47,729 रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए गए, जिससे कुल स्थापित क्षमता बढ़कर 1161.756 मेगावाट तक पहुंच गई है।

महीने-दर-महीने बढ़ी रफ्तार
वर्ष की शुरुआत अप्रैल 2025 में 15,836 इंस्टॉलेशन से हुई, जो मई में 18,509 और जून में 18,494 तक पहुंच गई। जुलाई में 29,850 इंस्टॉलेशन के साथ बड़ा उछाल आया। इसके बाद अगस्त और सितंबर में भी यह गति बनी रही।अक्टूबर में थोड़ी गिरावट जरूर आई, लेकिन नवंबर (30,894) और दिसंबर (31,164) में फिर तेजी देखने को मिली।

अंतिम तिमाही में रिकॉर्ड प्रदर्शन
वित्तीय वर्ष की अंतिम तिमाही में सोलर इंस्टॉलेशन ने नया रिकॉर्ड बनाया।
जनवरी 2026: 33,314
फरवरी 2026: 35,804
मार्च 2026: 52,729 (रिकॉर्ड)
मार्च महीने में ही 173.84 मेगावाट क्षमता जुड़ी, जो अब तक किसी एक माह में सबसे अधिक है।

योजना में देश में अव्वल बना यूपी
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत भी प्रदेश ने अग्रणी स्थान हासिल किया है। अब तक पूरे प्रदेश में 4,48,233 रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाए जा चुके हैं, जिनसे प्रतिदिन 1524 मेगावाट से अधिक बिजली उत्पादन हो रहा है।

सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा की ओर कदम
अधिकारियों के अनुसार, यह उपलब्धि सरकार की नीतियों, सब्सिडी और प्रभावी क्रियान्वयन का परिणाम है। इससे न सिर्फ बिजली उत्पादन बढ़ा है, बल्कि उपभोक्ताओं को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा भी उपलब्ध हो रही है। साफ है कि उत्तर प्रदेश अब ग्रीन एनर्जी की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में यह मॉडल अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणा बन सकता है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!