Saturday, January 18, 2025
HomeभारतNew Delhi: इंडिया गेट का नाम भारत माता द्वार करने की मांग

New Delhi: इंडिया गेट का नाम भारत माता द्वार करने की मांग

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष ने मोदी को चिट्ठी लिखी
New Delhi: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने इंडिया गेट का नाम बदलकर भारत माता द्वार करने की मांग की है।

जमाल ने प्रधानमंत्री मोदी के नाम एक चिट्ठी लिखी, जिसमें कहा है कि नाम बदलना देश के 10 हजार शहीद जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

जमाल ने कहा कि आपने क्रूर मुगल के नाम पर बनी औरंगजेब रोड का नाम डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड किया। इंडिया गेट पर लगी जॉर्ज पंचम की मूर्ति हटाकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति लगाई।

राजपथ का नाम कर्तव्य पथ करवाया। उसी तरह इंडिया गेट का नाम बदलकर भारत माता द्वार करवाएं।

शहीद भारतीयों की याद में बना इंडिया गेट
इंडिया गेट राजधानी दिल्ली में बना वॉर मेमोरियल है। इसे प्रथम विश्व युद्ध और अफगान युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों की याद में बनाया गया था।

1914-1921 के दौरान हुए पहले विश्व युद्ध और तीसरे अफगान युद्ध में 70 हजार से ज्यादा भारतीय सैनिक शहीद हुए थे। इंडिया गेट पर 13 हजार 516 सैनिकों के नाम उकेरे हुए हैं।

उनमें से कई ब्रिटिश भारत के सैनिक थे। इंडिया गेट 1921 में बनना शुरू हुआ था और 1931 में पूरा हुआ।

इसे ब्रिटिश आर्किटेक्ट सर एडविन लुटियंस ने डिजाइन किया था। इंडिया गेट की ऊंचाई 42 मीटर है। इसे लाल और हल्के पीले बलुआ पत्थरों से बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

Kanpur: अब दिसंबर में होंगे यूपीसीए के रजिस्ट्रेशन

यूपीसीए की क्रिकेट डेवलपमेंट कमेटी की बैठक में लिया गया फैसलाKanpur: उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन अब दिसंबर में होंगे। मंगलवार को कानपुर स्थित...