Tuesday, May 12, 2026
HomeभारतNew delhi सीएम बनते ही एक्शन में विजय, 717 शराब दुकानों को...

New delhi सीएम बनते ही एक्शन में विजय, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश

New delhi । तमिलनाडु में अभिनेता से राजनेता बने Vijay की सरकार बनने के बाद बड़े फैसलों का दौर शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री पद संभालते ही विजय ने राज्य में संवेदनशील सार्वजनिक स्थानों के आसपास संचालित 717 सरकारी शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है।
सरकार का कहना है कि यह फैसला छात्रों, यात्रियों और धार्मिक स्थलों पर आने वाले लोगों के लिए बेहतर सामाजिक माहौल तैयार करने के उद्देश्य से लिया गया है। आदेश के तहत मंदिरों, मस्जिदों, चर्चों, स्कूलों, कॉलेजों और बस स्टैंडों के 500 मीटर के दायरे में आने वाली सभी TASMAC शराब दुकानों को अगले दो सप्ताह के भीतर बंद किया जाएगा।

तमिलनाडु सरकार के आंकड़ों के अनुसार राज्य में फिलहाल कुल 4,765 TASMAC शराब की खुदरा दुकानें संचालित हो रही हैं। इनमें से 717 दुकानों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। सरकार के मुताबिक सबसे ज्यादा 276 दुकानें पूजा स्थलों के आसपास स्थित हैं। इसके अलावा 186 दुकानें स्कूल और कॉलेजों के पास तथा 255 दुकानें बस स्टैंडों के नजदीक संचालित हो रही हैं।

सरकार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। प्रशासन का मानना है कि इस कदम से सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी।

सरकार के फैसले का कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने स्वागत किया है। संगठनों का कहना है कि लंबे समय से सार्वजनिक और संवेदनशील क्षेत्रों में शराब दुकानों की मौजूदगी विवाद का विषय रही है। उनका मानना है कि इससे युवाओं और समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

हालांकि विपक्षी दलों की ओर से इस फैसले को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रिया आने की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि TASMAC तमिलनाडु सरकार के लिए राजस्व का बड़ा स्रोत माना जाता है। ऐसे में आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीतिक बहस तेज हो सकती है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!