Friday, December 12, 2025
HomeखेलNew delhi : यूपी वॉरियर्स से टूटा दीप्ति का नाता

New delhi : यूपी वॉरियर्स से टूटा दीप्ति का नाता

महिला प्रीमियर लीग 2026 नीलामी से पहले गुजरात ने वोलवार्ट को दिखाया बाहर का रास्ता, देखे लिस्ट

New delhi । महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए नीलामी से पहले सभी पांच टीमों ने अपने-अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। इस बार सबसे बड़ा फैसला गुजरात जायंट्स ने लिया है। टीम ने दक्षिण अफ्रीका की कप्तान और स्टार बल्लेबाज एल. वोल्वार्ट को रिटेन नहीं किया है। इसके अलावा यूपी वॉरियर्स ने स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को बाहर का रास्ता दिखा दिया।

वोल्वार्ट हाल ही में संपन्न हुए वनडे विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं थीं और अपनी टीम को फाइनल तक ले गईं थीं। हालांकि, लीग के नियमों के तहत किसी टीम को केवल दो विदेशी खिलाड़ियों को ही रिटेन करने की अनुमति है। इसी कारण गुजरात जायंट्स ने ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी बेथ मूनी और एश्ले गार्डनर को बरकरार रखा है।

वहीं, दीप्ति ने हाल ही में विश्व कप के फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया था और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी बनी थीं। यूपी वॉरियर्स ने इस बार केवल एक खिलाड़ी, पूर्व अंडर-19 विश्व कप विजेता श्वेता सेहरावत को रिटेन किया है।प्रमुख भारतीय खिलाड़ियों जैसे हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष और जेमिमा रोड्रिग्स को उनकी टीमों ने बरकरार रखा है। दिल्ली कैपिटल्स ने बड़ा फैसला लेते हुए अपनी कप्तान मेग लेनिंग को रिलीज कर दिया है।

जबकि टीम ने शेफाली वर्मा, जेमिमा, मारिजन कप और एनाबेल सदरलैंड को समान मूल्य पर रिटेन किया है। मुंबई इंडियंस ने युवा खिलाड़ी जी कमलिनी पर भरोसा जताया है, वहीं नैट सिवर-ब्रंट को कप्तान हरमनप्रीत से भी ज्यादा कीमत पर बरकरार रखा गया है।

रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट

मुंबई इंडियंस

खिलाड़ी कीमत (रुपये)
नैट सिवर-ब्रंट 3.5 करोड़
हरमनप्रीत कौर 2.5 करोड़
हीली मैथ्यूज 1.75 करोड़
अमनजोत कौर 1 करोड़
जी कमालिनी 50 लाख

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
स्मृति मंधाना 3.5 करोड़
ऋचा घोष 2.75 करोड़
एलिस पेरी 2 करोड़
श्रेयंका पाटिल 60 लाख

गुजरात जायंट्स
एश्ले गार्डनर 3.5 करोड़
बेथ मूनी 2.5 करोड़

यूपी वॉरियर्स
श्वेता सेहरावत 50 लाख

दिल्ली कैपिटल्स
जेमिमा रोड्रिग्स 2.2 करोड़
शफाली वर्मा 2.2 करोड़
एनाबेल सदरलैंड 2.2 करोड़
मारिजन कप 2.2 करोड़
निकी प्रसाद 50 लाख

टीमों का शेष पर्स (रुपये)

टीम शेष पर्स (रुपये)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6.15 करोड़
मुंबई इंडियंस 5.75 करोड़
दिल्ली कैपिटल्स 5.7 करोड़
गुजरात जायंट्स 9 करोड़
यूपी वॉरियर्स 14.5 करोड़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

Kanpur: अब दिसंबर में होंगे यूपीसीए के रजिस्ट्रेशन

यूपीसीए की क्रिकेट डेवलपमेंट कमेटी की बैठक में लिया गया फैसलाKanpur: उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन अब दिसंबर में होंगे। मंगलवार को कानपुर स्थित...