Saturday, June 28, 2025
HomeभारतNew Delhi : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी किया...

New Delhi : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र का तीसरा चरण

5 लाख तक का मुफ्त इलाज, श्रमिकों को 10 हजार वित्तीय सहायता

New Delhi। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शनिवार को संकल्प पत्र को जारी किया। भाजपा ने तीन चरणों में अपना संकल्प पत्र किया है। जिसमें दिल्ली की जनता से कई वादे किए गए हैं। संकल्प पत्र के तीसरा भाग केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जारी किया है। अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि आज दिल्ली 2025 विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के संकल्प पत्र का अंतिम हिस्सा जारी करने के लिए मैं आप सबके सामने उपस्थित हुआ हूं। जैसे कि भाजपा की परंपरा है, हम चुनाव को बहुत गंभीरता से लेते हैं।

चुनाव को जनसंपर्क का माध्यम भी मानते हैं। और चुनावों के माध्यम से बनने वाली सरकारों के नीति निर्धारण को निश्चित करने के लिए हम जनता के बीच जाकर चुनाव में भाजपा से उनकी क्या अपेक्षा है, ये जानकारी भी एकत्र करते हैं।

गृह मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा के लिए संकल्प पत्र विश्वास का सवाल होता है और करने वाले कामों की सूची होती है। ये कोरे वादे नहीं होते हैं। 2014 से नरेन्द्र मोदी ने देश के अंदर पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस को स्थापित किया है और भाजपा ने जितने भी चुनाव आए, उनमें जो वादे किए थे उन्हें पूरा करने का गंभीरता से प्रयास किया है।

इसलिए दिल्ली प्रदेश भाजपा ने महिलाओं, युवाओं, जेजे कलस्टर के निवासियों, असंगठित मजदूरों, मध्यम आय वर्ग, व्यापारियों, पेशेवरों के साथ नीचे तक जाकर सुझाव प्राप्त करने का काम किया है। अलग-अलग प्रकार के 1 लाख 8 हजार लोगों ने अपने सुझाव दिए हैं। 62 प्रकार की अलग-अलग समूहों की बैठक की गई और 41 एलईडी वैन के माध्यम से हमने सुझाव मांगे।

संकल्प पत्र-3 में किए गए कौन-कौन से वायदे
अमित शाह ने कहा कि हमारी सरकार सत्ता में आती है तो दिल्ली में रेहड़ी-पटरी वालों को हमारी सरकार आर्थिक मदद देगी। इसके अलावा 1700 अनाधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को मालिकाना हक देंगे साथ ही निर्माण और बेचने का अधिकार दिया जाएगा।
-यमुना रिवर फ्रंट का विकास करेंगे।

-दिल्ली में पांच लाख रुपये तक का फ्री इलाज देंगे।
-आयुष्मान योजना का लाभ देंगे।
-युवाओं को 50 हजार सरकारी नौकरी देंगे।
-13 हजार बसों को ई-बसों में बदलेंगे।
-दिल्ली की सील दुकानों को छह महीने के अंदर फिर से खुलवाएंगे।

-दुकानों को फ्री होल्ड करने का काम किया जाएगा।
-गिग श्रमिकों के लिए 5 लाख दुर्घटना बीमा दिया जाएगा। इनके बच्चों को छात्रवृति दी जाएगी।
-श्रमिकों को टूलकिट के लिए 10 हजार की सहायता, पंजीकृत श्रमिकों को लोन और दुर्घटना बीमा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

Kanpur: अब दिसंबर में होंगे यूपीसीए के रजिस्ट्रेशन

यूपीसीए की क्रिकेट डेवलपमेंट कमेटी की बैठक में लिया गया फैसलाKanpur: उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन अब दिसंबर में होंगे। मंगलवार को कानपुर स्थित...