Sunday, July 19, 2026
HomeखेलNew delhi : रोहित शर्मा के संन्यास मामले पर बीसीसीआई की नाराजगी

New delhi : रोहित शर्मा के संन्यास मामले पर बीसीसीआई की नाराजगी

अजीत अगरकर और गौतम गंभीर पर उठे सवाल

New delhi । इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा और निर्णायक वनडे 19 जुलाई को लंदन के लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाना है, क्योंकि सीरीज के पहले दो मैचों के बाद दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर खड़ी हैं। ऐसे में इस बड़े मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के संन्यास की खबरों ने हर किसी को चौंका दिया था। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि लॉर्ड्स वनडे हिटमैन के अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मैच हो सकता है और वह इस मैच के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।

हालांकि, इन सभी अफवाहों पर बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने पूर्ण विराम लगाते हुए कहा कि ऐसा कुछ नहीं होने वाला है और लॉर्ड्स वनडे रोहित के करियर का आखिरी मैच नहीं है।एक मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बीसीसीआई के बड़े अधिकारी इस बात से खुश नहीं थे कि चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर इस संवेदनशील मामले को कैसे संभाल रहे थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि बीसीसीआई के बड़े अधिकारी इस बात से नाराज थे कि एक अहम मैच से ठीक पहले रोहित को उनके भविष्य के बारे में बताया गया।

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने सभी हितधारकों के साथ दिन भर की बातचीत के बाद एक आधिकारिक बयान जारी किया। यह बताना जरूरी है कि बीसीसीआई के एक प्रभावशाली पूर्व अधिकारी और जाने-माने कानूनी विशेषज्ञ सैकिया की भी इसमें अहम भूमिका थी, क्योंकि उन्होंने इस संवेदनशील मामले को तार्किक अंजाम तक पहुंचाया।

रोहित शर्मा कथित तौर पर इस बात से बहुत नाखुश थे कि उन्हें एक जरूरी मैच से पहले इस फैसले के बारे में बताया गया, और उन्होंने पहले ही इस बात पर अपनी नाराजगी जाहिर कर दी थी कि एक सीनियर क्रिकेटर के साथ कैसा बर्ताव किया जा रहा है। सैकिया ने यह भी स्पष्ट किया कि रोहित तब तक भारत के लिए खेलते रहेंगे जब तक वह स्कीम ऑफ थिंग्स में हैं यानी टीम की योजनाओं का हिस्सा हैं।

रोहित शर्मा अब वनडे क्रिकेट में एक्सक्लूसिव 300 वनडे क्लब में शामिल होने से केवल 13 मैच दूर हैं। उन्होंने भारत के लिए अभी तक खेले 287 वनडे मैचों में 48.58 की औसत के साथ 11757 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम 33 शतक दर्ज हैं। अगर हिटमैन 2027 विश्व कप तक खेलना जारी रखते हैं, तो वह निश्चित रूप से यह तिहरा शतक पूरा कर लेंगे।

अभी तक 7 भारतीय खिलाड़ी ऐसे हैं जो वनडे क्रिकेट में 300 या उससे अधिक मैच खेल चुके हैं, और इस सूची में एकमात्र सक्रिय क्रिकेटर विराट कोहली हैं। अगर रोहित ऐसा करने में कामयाब रहते हैं तो वह इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल होने वाले आठवें भारतीय बनेंगे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...