Kanpur । कानपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से रविवार को बिशप वेस्टकॉट स्कूल में कलर बेल्ट प्रमोशन टेस्ट आयोजित किया जाएगा। सुबह आठ बजे से होने वाले इस टेस्ट में एसोसिएशन से पंजीकृत संस्थानों के करीब 200 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
एसोसिएशन के महासचिव प्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि खेल प्रशिक्षक सोनाली बिष्ट के मार्गदर्शन में होने वाले टेस्ट की निगरानी दिनेश दीक्षित, दीपक चौरसिया, बलराम यादव, अविनाश चंद द्विवेदी, राम गोपाल बाजपेई, प्रयाग सिंह, अतुल दुबे, धर्मेश कुमार और आयुष मिश्रा करेंगे। टेस्ट के माध्यम से खिलाड़ियों के कौशल और बेल्ट स्तर का मूल्यांकन किया जाएगा।


