Friday, October 16, 2026
HomeखेलKanpur : केसीए रेड ने ब्लू को 26 रन से दी पटखनी

Kanpur : केसीए रेड ने ब्लू को 26 रन से दी पटखनी

अभिनव, शौर्य और विशेष की दमदार पारियों से रेड ने खड़ा किया 182 रन का स्कोर, ब्लू की टीम 156 रन पर सिमटी

 

Kanpur । कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित स्व. मोतीराम (एडवोकेट) अंडर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता के कैंप के लिए चुने गए 30 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के बीच मैच खेला गया। किदवईनगर स्थित साउथ मैदान पर खेले गए दूसरे मुकाबले में केसीए रेड ने केसीए ब्लू को 26 रन से पराजित किया।

केसीए रेड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में चार विकेट पर 182 रन बनाए। टीम से अभिनव कुमार पाठक ने 41, शौर्य उपाध्याय ने 37, विशेष अग्निहोत्री ने 35 और शिवांश कुमार सिंह ने 30 रन बनाए। स्कंद सेंगर 25 रन बनाकर नाबाद रहे। केसीए ब्लू की ओर से समर गौतम ने तीन और चिन्मय गौर ने एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी केसीए ब्लू की टीम 40 ओवर में सात विकेट पर 156 रन ही बना सकी। राजवीर मल्होत्रा ने 31, वीर सिंह ने 30, विवान गांधी ने 25 और राघवेंद्र पाल ने 22 रन बनाए। केसीए रेड की ओर से राज सिंह और अनंत कुमार ने दो-दो विकेट हासिल किए।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...