Saturday, October 17, 2026
HomeखेलKanpur : शहर के आलोक गुप्ता संभालेंगे सीआईएससीई अंडर-19 टीम की कमान

Kanpur : शहर के आलोक गुप्ता संभालेंगे सीआईएससीई अंडर-19 टीम की कमान

22 अक्टूबर से दिल्ली में होने वाली एसजीएफआई शतरंज प्रतियोगिता में देंगे टीम को प्रशिक्षण

 

Kanpur । शहर के शतरंज प्रशिक्षक आलोक गुप्ता को सीआईएससीई की अंडर-19 शतरंज टीम का कोच नियुक्त किया गया है। वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर, किदवई नगर में शतरंज का प्रशिक्षण देने वाले आलोक गुप्ता अब नई दिल्ली में होने वाली एसजीएफआई प्रतियोगिता में टीम का मार्गदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता 22 से 28 अक्टूबर तक त्यागराज स्टेडियम में आयोजित होगी।

इससे पहले नौ से 11 अक्टूबर तक कानपुर के शीलिंग हाउस स्कूल में राष्ट्रीय स्तर की शतरंज प्रतियोगिता हुई थी। इसमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग के मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता के बाद छह वर्गों की टीमों की घोषणा की गई थी। अब अंडर-19 टीम के कोच के रूप में आलोक गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उनकी नियुक्ति से कानपुर के शतरंज खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों में खुशी है। कानपुर चेस एसोसिएशन से जुड़े खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...