Saturday, October 17, 2026
HomeखेलKanpur : सीएसजेएमयू में क्रिकेट को नई उड़ान, यूपीसीए से 10 साल...

Kanpur : सीएसजेएमयू में क्रिकेट को नई उड़ान, यूपीसीए से 10 साल का करार

छह आउटडोर टर्फ और तीन इनडोर पिचें बनेंगी, खिलाड़ियों को मिलेगा मुख्य कोच; स्टेडियम और हॉस्टल से विश्वविद्यालय को होगी कमाई

कानप छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के बीच विश्वविद्यालय के क्रिकेट स्टेडियम और स्पोर्ट्स हॉस्टल के संचालन व उपयोग को लेकर 10 साल के अनुबंध पर सहमति बनी है। शनिवार को हुए इस समझौते के तहत यूपीसीए अपने खर्च पर छह आउटडोर टर्फ और तीन इनडोर टेराफ्लेक्स अभ्यास पिचें बनवाएगा। साथ ही विश्वविद्यालय की क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए मुख्य कोच भी उपलब्ध कराएगा।

#kanpur
Oplus_0

कुलपति प्रोफेसर विनय पाठक ने ऑनलाइन जुड़े बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला को बताया कि समझौते का उद्देश्य विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ क्रिकेट प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के अलावा कानपुर में घरेलू और राज्य स्तरीय मुकाबलों के आयोजन को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के क्रिकेट स्टेडियम में करीब तीन हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता है। मैदान में सात टर्फ विकेट हैं। इनमें महाराष्ट्र की लाल मिट्टी, ओडिशा के कालाहांडी की काली मिट्टी, लाल-काली मिट्टी के मिश्रण और उन्नाव की काली मिट्टी से तैयार पिचें शामिल हैं।

मैदान में आधुनिक ड्रेनेज नेटवर्क की व्यवस्था है। खिलाड़ियों की सुविधा के लिए पवेलियन में सोना बाथ, जकूजी, स्टीम बाथ और व्हर्लपूल बाथ की व्यवस्था भी है। इसके अलावा चेंजिंग रूम, डाइनिंग हॉल, प्रेस रूम, कमेंट्री रूम और मीडिया सुविधाएं उपलब्ध हैं।
समझौते के अनुसार विश्वविद्यालय की क्रिकेट टीम, अकादमी और विद्यार्थियों को अभ्यास व प्रशिक्षण में प्राथमिकता मिलेगी। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मैचों के कारण भी उनका अभ्यास साल में अधिकतम 100 दिन तक ही रोका जा सकेगा। यूपीसीए मैदान के रखरखाव के लिए हाइड्रोलिक रोलर, सुपर सॉपर, घास काटने की मशीन, पिच कवर और अन्य जरूरी उपकरण भी उपलब्ध कराएगा।

मैदान और हॉस्टल से मिलेगी आय
स्टेडियम के उपयोग के लिए यूपीसीए विश्वविद्यालय को 75 हजार रुपये प्रतिमाह लाइसेंस शुल्क देगा। 50 बेड वाले स्पोर्ट्स हॉस्टल की मरम्मत और रंगाई-पुताई के बाद उसके उपयोग के लिए 1.50 लाख रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। हॉस्टल की क्षमता बढ़ाकर 100 बेड किए जाने पर यह शुल्क 2.50 लाख रुपये प्रतिमाह हो जाएगा। प्रत्येक पांच वर्ष में लाइसेंस शुल्क 25 प्रतिशत बढ़ाने का प्रावधान है।

शनिवार और रविवार को मैदान के उपयोग का अधिकार विश्वविद्यालय के पास रहेगा। कॉरपोरेट और अन्य व्यावसायिक आयोजनों की बुकिंग भी विश्वविद्यालय ही करेगा और इससे होने वाली आय उसी को मिलेगी। इस मौके पर प्रति कुलपति प्रो सुधांशु पांडिया, रजिस्ट्रार राकेश कुमार मिश्रा, डॉ श्रवण यादव, डॉ आशीष कटियार, डॉ आरपी सिंह, डॉ दिवाकर अवस्थी, यूपीसीए के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता, रियासत अली, पूर्व सचिव अरविंद श्रीवास्तव, पूर्व क्रिकेटर गोपाल शर्मा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे

 

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...