Saturday, October 17, 2026
HomeखेलKanpur : सौरभ के नाबाद 58 रन से सागर लायंस बना चैंपियन

Kanpur : सौरभ के नाबाद 58 रन से सागर लायंस बना चैंपियन

 

बीपी क्रिकेट लीग के फाइनल में बुक शॉप ब्लास्टर्स को आठ विकेट से हराया

 

Kanpur।  बुक ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आर्य नगर स्थित द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में आयोजित बीपी क्रिकेट लीग के फाइनल में सागर लायंस ने बुक शॉप ब्लास्टर्स को आठ विकेट से हराकर खिताब जीत लिया। सागर लायंस की जीत में नाबाद 58 रन बनाने वाले सौरभ शुक्ला को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

टॉस जीतकर सागर लायंस ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बुक शॉप ब्लास्टर्स ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 178 रन बनाए। योगेश यादव ने 69 और हिमांशु सिंह ने 57 रन की पारी खेली, जबकि आनंद त्रिपाठी ने 17 रन बनाए। जवाब में सागर लायंस ने 19.1 ओवर में दो विकेट पर 181 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सौरभ शुक्ला ने नाबाद 58, गौरव कुशवाहा ने 46 और अपूर्व गुप्ता ने नाबाद 45 रन बनाए। गेंदबाजी में शुभम जायसवाल और हिमांशु सिंह ने एक-एक विकेट लिया।

मुख्य अतिथि गोयल ब्रदर्स के निदेशक अशोक गोयल ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्वनी कुमार गुप्ता, महामंत्री अपूर्व गुप्ता, कोषाध्यक्ष गुंजन माहेश्वरी, उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, संगठन सचिव नीलेश खंडेलवाल, सचिव गिरिश पांडेय और संयुक्त सचिव गौरव गुप्ता समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...