Sunday, July 19, 2026
HomeखेलAtlanta : विश्वकप विजेता टीम के खिलाड़ियों और स्टाफ को ऐतिहासिक चैंपियनशिप...

Atlanta : विश्वकप विजेता टीम के खिलाड़ियों और स्टाफ को ऐतिहासिक चैंपियनशिप रिंग देगी फीफा

Atlanta। विश्व फुटबॉल की शीर्ष संस्था (फीफा ) ने कहा है कि इस बार विश्वकप 2026 की विजेता टीम के खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को प्रतिष्ठित ट्रॉफी और स्वर्ण पहक के साथ ही सम्मान स्वरुप एक विशेष चैंपियनशिप रिंग भी दी जाएगी। ये घोषणा फीफा ने आधिकारिक तौर पर की है और इसे विजेताओं के लिए एक नई परंपरा की शुरुआत बताया गया है।

फीफा ने बताया है कि उसने रिंग देने का फैसला अमेरिकी खेलों की मशहूर परंपरा से प्रेरित होकर किया है। इसमें चैंपियन टीमों को उनकी जीत के लिए विशेष रिंग्स दी जाती हैं। इसका मुख्य लक्ष्य खिलाड़ियों को उनकी ऐतिहासिक जीत की एक स्थायी और खास याद दिलाना है। यह रिंग पहली बार फुटबॉल विश्व कप का हिस्सा बनेगी, जिससे इस खेल के सबसे बड़े टूर्नामेंट की विजेता टीम के लिए सम्मान का एक नया अध्याय जुड़ेगा।

गौरतल है कि इस प्रत्येक रिंग को बड़े ही खास अंदाज में डिजाइन किया जाएगा। रिंग के एक तरफ फीफा विश्व कप की ट्रॉफी बनी होगी, जो टूर्नामेंट की गरिमा को दर्शाएगी, जबकि दूसरी तरफ विजेता टीम के अनुसार एक खास डिजाइन तैयार किया जाएगा। हर रिंग पर एक अद्वितीय नंबर होगा और उसे खिलाड़ी के हिसाब से तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही, उसकी प्रामाणिकता सुनिश्चित करने के लिए असली होने का प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। फाइनल मैच खत्म होने के तुरंत बाद, विजेता टीम के कप्तान और हेड कोच को सांकेतिक रूप से अस्थायी रिंग दी जाएगी।

इसके बाद, पूरी विजेता टीम के लिए कुल 30 रिंग तैयार की जाएंगी, जिन्हें व्यक्तिगत रूप से खिलाड़ियों के अनुसार कस्टमाइज किया जाएगा और बाद में एक भव्य समारोह में आधिकारिक रूप से उन्हें सौंपा जाएगा। फीफा ने यह भी जानकारी दी है कि इस खास चैंपियनशिप रिंग का कुल 2,026 पीस का लिमिटेड एडिशन बनाया जाएगा।

इसमें से 30 रिंग तो विश्व चैंपियन टीम को मिलेंगी, वहीं बची हुई 1,996 रिंग्स दुनिया भर के फुटबॉल प्रशंसकों के लिए आधिकारिक लाइसेंस प्राप्त उत्पाद के रूप में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी, ताकि वे भी इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बन सकें।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...