Friday, October 16, 2026
HomeखेलKanpur : चिंटल्स को पछाड़ सिंहपानिया स्कूल बना चैंपियन

Kanpur : चिंटल्स को पछाड़ सिंहपानिया स्कूल बना चैंपियन

इंटर स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, विभिन्न आयु वर्गों में हुए रोमांचक फाइनल

 

Kanpur । कानपुर टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से कल्याणपुर ​स्थित द चिंटल्स स्कूल में चार दिवसीय इंटर स्कूल टेबल टेनिस चैंपियन​शिप का फाइनल मुकाबलों के साथ शुक्रवार को समापन हुआ। सर पदमपत सिंहानिया स्कूल ने मेजबान दि चिंटल्स स्कूल कल्याणपुर को हराकर इंटर स्कूल टेबल टेनिस टीम चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया।

अंतिम दिन बालिका अंडर-9 वर्ग के फाइनल में हितांशी पोप्तानी ने माही सिंह को 11-3, 11-7 से हराकर खिताब जीता। बालक अंडर-9 वर्ग के फाइनल में मृण्णांक बागची ने रुद्रांश सिंह को 9-11, 11-3, 11-5 से हराकर विजेता का खिताब हासिल किया। बालिका अंडर-11 वर्ग के फाइनल मुकाबले में हितांशी पोप्तानी ने मिष्ठी तिवारी को 11-4, 11-8 से हराकर खिताब अपने नाम किया। बालक अंडर-11 वर्ग के फाइनल में उन्मुक्त ठाकुर ने शौर्यवीर विज को 11-8, 4-11, 11-9 से हराया। बालिका अंडर-13 वर्ग में देवर्षिका शुक्ला ने फाइनल में पंखुरी को 11-7, 11-3 से हराया।

बालक अंडर-13 वर्ग में अधिराज मजूमदार ने फाइनल में ध्रुवांक को 11-9, 11-9 से पराजित किया। बालिका अंडर-15 वर्ग में देवर्षिका शुक्ला ने फाइनल में अन्या गुप्ता को 11-9, 11-9 से मात दी। बालक अंडर-15 वर्ग में विहान ने फाइनल में मानस पोप्तानी को 12-10, 11-6 से पराजित किया।

बालिका अंडर-17 वर्ग में प्रेक्षा तिवारी ने फाइनल में देवर्षिका शुक्ला को 11-8, 11-9 से हराया। बालक अंडर-17 वर्ग के फाइनल में आशुतोष गुप्ता ने दक्ष खंडेलवाल को 6-11, 11-9, 11-7 से मात दी। समापन समारोह में उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष संजीव पाठक, दि चिंटल्स स्कूल की डायरेक्टर कविशा विज, प्रिंसिपल स्मिता धवन और केटीटीए के सचिव संजय टंडन ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...