मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ · खबरें, आपके शहर कीWednesday, 28 October 2026
होम›खेल›New delhi : अभिषेक शर्मा और गिल ने दागा ब्रह्मोस,तबाह हुआ पाकिस्तान, शान से जीता हिन्दुस्तान
खेल

New delhi : अभिषेक शर्मा और गिल ने दागा ब्रह्मोस,तबाह हुआ पाकिस्तान, शान से जीता हिन्दुस्तान

Akash Chaudhary

New delhi । भारत ने एशिया कप के सुपर-4 में पाकिस्तान को 6 विकेट से करारी शिकस्त दिया है। पाकिस्तान के दिए 172 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया ने 7 गेंद शेष रहते 4 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने 74 रनों की तूफानी पारी खेली जबकि शुभमन गिल ने 47 रनों का योगदान दिया  पाकिस्तान के लिए हरिस रऊफ ने 2 विकेट लिए. जबकि अबरार अहमद और फहीम अशरफ ने 1-1 विकेट लिए।

#new delhi

शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने की शानदार शुरुआतपाकिस्तान के दिए 172 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग करने आए। इन दोनों खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी गेंदबाजों के धागे खोल दिए।गिल और अभिषेक ने जिस तरह से पाकिस्तानी गेंदबाजों की धुनाई की वो जल्दी भूल नहीं पाएंगे। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी हुई।

शुभमन गिल ने खेली 47 रनों की पारी

इसके बाद फहीम अशरफ ने शुभमन गिल को आउट किया।गिल ने 28 गेंदों पर 47 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 चौके लगाए। वहीं नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव इस मैच में बिना खाता खोले ही आउट हो गए। उन्हें हरिस रऊफ ने पवेलियन भेजा।

अभिषेक शर्मा ने जड़े 74 रन

#new delhi

इसके बाद एक तूफानी पारी खेल अभिषेक शर्मा आउट हुए। अभिषेक को अबरार ने आउट किया।अभिषेक शर्मा ने 39 गेंदों पर 74 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 5 छक्के निकले।

इसके बाद संजू सैमसन 17 गेंद पर 13 रन बनाकर आउट हुए।वहीं आखिरी में तिलक वर्मा ने 19 गेंदों पर नाबाद 30 रनों की पारी खेली और भारत को जीत दिलाई।हार्दिक भी 7 गेंद पर 7 रन बनाकर नाबाद रहे।इससे पहले पाकिस्तान ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 171 रन बनाए थे।

पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 45 गेंद पर 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 58 रनों की पारी खेली। वहीं फखर जमान (15), सईम अयूब (21), मोहम्मद नवाज (21), फहीम अशरफ (20) और कप्तान सलमान अली आगा (17) ने रनों का योगदान दिया. टीम इंडिया के लिए शिवम दुबे ने 2 विकेट लिए. जबकि हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट चटकाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *