मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ · खबरें, आपके शहर कीTuesday, 27 October 2026
होम›खेल›Kanpur : हरसहाय कॉलेज क्वार्टर फाइनल में, जागरण कॉलेज को तीन विकेट से शिकस्त
खेल

Kanpur : हरसहाय कॉलेज क्वार्टर फाइनल में, जागरण कॉलेज को तीन विकेट से शिकस्त

Akash Chaudhary

Kanpur। वीएसएसडी कॉलेज में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयी पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन हरसहाय कॉलेज ने जागरण कॉलेज को तीन विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, दूसरे मुकाबले में केआईटी की टीम के अनुपस्थित रहने पर एलेन हाउस कॉलेज को वॉकओवर मिला।

हरसहाय कॉलेज के सामने जागरण कॉलेज ने 20 ओवर में 115 रन का लक्ष्य रखा। जागरण की ओर से अनुग्रह ने 22 रन बनाए। जवाब में हरसहाय कॉलेज ने अक्षय पांडेय की 76 रन की शानदार पारी की बदौलत सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम ने तीन गेंद शेष रहते जीत दर्ज की। जागरण कॉलेज के तनय ने तीन और नमन ने दो विकेट लिए। हरसहाय कॉलेज की ओर से हर्ष ने चार, जबकि सार्थक और हर्षित ने दो-दो विकेट झटके।

इससे पहले मुकाबलों का शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्य प्रो. नीरू टंडन और निदेशक स्ववित्तपोषित विभाग डॉ. अंशु सिंह सेंगर की उपस्थिति में प्रो. पंकज पांडेय, प्रो. संजीव शुक्ला और आयोजन सचिव डॉ. विपेंद्र सिंह परमार ने टॉस कराकर किया। इस दौरान महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।