मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ · खबरें, आपके शहर कीWednesday, 28 October 2026
होम›मनोरंजन›Mumbai : आमिर खान का वीडियो हुआ वायरल
मनोरंजन

Mumbai : आमिर खान का वीडियो हुआ वायरल

Akash Chaudhary

Mumbai । सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आमिर अपने बड़े बेटे जुनैद खान के साथ पपराजी के सामने पोज देते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही, वह अपने फैंस के साथ सैल्फी क्लिक कराते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने इस दौरान ग्रे कलर के कुर्ते के साथ ब्लैक कलर का पटियाला पहना हुआ था।

हालांकि, जिस चीज ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया वो थे आमिर के झुमके। इस वीडियो में आमिर ऑक्सीडाइज झुमके पहने नजर आ रहे हैं जिसे देखकर लोग दंग रह गए हैं। वे वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैं। अस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ‘झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में।’ दूसरे ने लिखा, ‘अरे यार ये कैसा फैशन है?’ तीसरे ने लिखा, ‘पक्का किसी आने वाली फिल्म का प्रमोशन होगा। एक्टर ऐसे ही अजीबो-गरीब लुक लेते हैं फिल्म का प्रमोशन करने के लिए।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *