Friday, September 25, 2026
HomeमनोरंजनMumbai : जेनिफर ने गोवा में रचाई दोबारा शादी

Mumbai : जेनिफर ने गोवा में रचाई दोबारा शादी

Mumbai । टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट एक बार फिर अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन विलियम इश्माएल के साथ गोवा में दोबारा शादी की है। इस खास मौके की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें जेनिफर के परिवार और करीबी दोस्त भी उनके साथ नजर आ रहे हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, जेनिफर और विलियम ने मूल रूप से जुलाई 2026 में यूके में क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी। हालांकि, उस समय उनके कई करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य इस समारोह में शामिल नहीं हो पाए थे। इसी वजह से इस जोड़े ने अपने खास लोगों के साथ शादी का जश्न मनाने और अपनी खुशियां बांटने के लिए गोवा में एक और समारोह आयोजित करने का फैसला किया। गोवा में हुए इस उत्सव के दौरान, जेनिफर और विलियम ने न केवल क्रिश्चियन रीति-रिवाजों के साथ अपनी शादी को दोबारा सेलिब्रेट किया, बल्कि भारतीय परंपरा के मुताबिक भी जश्न मनाया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...