Sunday, August 16, 2026
HomeकानपुरKanpur : खेत किनारे युवक का गोली लगा शव मिला, पास में...

Kanpur : खेत किनारे युवक का गोली लगा शव मिला, पास में तमंचा बरामद

तीन दिन पहले गांव लौटा था युवक, पुलिस आत्महत्या और अन्य पहलुओं की जांच में जुटी

Kanpur । महाराजपुर थाना क्षेत्र के नगरा गांव के बाहर शनिवार शाम खेत के पास 28 वर्षीय युवक का गोली लगा शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक अवैध देशी तमंचा और एक कारतूस का खोखा बरामद किया। युवक के सिर में गोली लगने के निशान मिलने पर पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका जता रही है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

मृतक की पहचान राहुल पाल उर्फ छोटू (28) पुत्र श्याम बहादुर पाल, निवासी नगरा, सरसौल के रूप में हुई। सूचना मिलते ही एसीपी चकेरी पूर्वी आशुतोष सिंह, महाराजपुर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य जुटाए।परिजनों के अनुसार राहुल हमीरपुर की एक मसाला फैक्ट्री में काम करता था और तीन दिन पहले ही गांव आया था।

बड़े भाई सुरेंद्र पाल ने बताया कि शुक्रवार शाम राहुल से उसके विवाह को लेकर बातचीत हुई थी। इसके बाद वह घर से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। शनिवार शाम घर से करीब 200 मीटर दूर खेत के पास उसका शव पड़ा मिला।राहुल चार भाइयों में सबसे छोटा था। परिवार में चार भाई और एक बहन हैं। घटना के बाद मां ललिता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

एसीपी आशुतोष सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच जारी है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...