Kanpur । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गोविंद नगर 11-ब्लॉक स्थित गुरु गोविंद सिंह पार्क में इकोजन सोलर कंपनी की ओर से योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ भाजपा पार्षद दल के नेता नवीन पंडित ने किया। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ और निरोग जीवन का सबसे सरल माध्यम है।

योगाचार्य स्वाति सिंह ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए नियमित योग के लाभ बताए। शिविर में शामिल प्रतिभागियों को टी-शर्ट वितरित की गईं और सभी ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया। इस दौरान लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश भी दिया गया।
इसी क्रम में गोविंदेश्वर पार्क में भी योग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में शिव पूजन सिंह, गुरमीत सिंह, राजू, एकता वसीम, संध्या, मनजीत सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।


