Sunday, June 21, 2026
HomeकानपुरKanpur : शास्त्री नगर में योग शिविर, बड़ी संख्या में महिलाओं व...

Kanpur : शास्त्री नगर में योग शिविर, बड़ी संख्या में महिलाओं व वरिष्ठजनों ने किया योगाभ्यास

Kanpur।  12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शास्त्री नगर स्थित स्मृति शेष राममूर्ति मिश्र वाटिका (छोटा सेंटर पार्क) में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में माताओं, बहनों एवं वरिष्ठजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया।
योग शिक्षक धन्वंती देवी गैरोला एवं रंजना भाटिया ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ एवं निरोग जीवन के लिए योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना आवश्यक है।

कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व पार्षद राघवेन्द्र मिश्र ने दोनों योग शिक्षकों को पटुका पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रवीण श्रीवास्तव, संजय औदीच्य, राकेश अवस्थी, मो. रेहान, प्रेम कुमार साहू, हरिओम वर्मा, मनोज शुक्ला सहित सैकड़ों की संख्या में माताएं, बहनें और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। योग शिविर में लोगों ने नियमित योग करने का संकल्प भी लिया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...