Tuesday, June 2, 2026
HomeकानपुरKanpur : मेट्रो कॉरिडोर-2 के एलिवेटेड सेक्शन में रेल पटरियों की वेल्डिंग...

Kanpur : मेट्रो कॉरिडोर-2 के एलिवेटेड सेक्शन में रेल पटरियों की वेल्डिंग व बिछाने का कार्य शुरू

Kanpur : मेट्रो कॉरिडोर-2 के एलिवेटेड सेक्शन में रेल पटरियों की वेल्डिंग व बिछाने का कार्य शुरू

अंडरग्राउंड सेक्शन के बाद अब एलिवेटेड सेक्शन में भी ट्रैक निर्माण की प्रक्रिया ने पकड़ी गति
विजय नगर स्टेशन के पास मेट्रो वायाडक्ट पर बिछने लगीं पटरियां

Kanpur। कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के कॉरिडोर-2 (सीएसए से बर्रा-8) में ट्रैक निर्माण का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस कॉरिडोर के अंतर्गत निर्माणाधीन लगभग 4.50 किमी लंबे एलिवेटेड सेक्शन (कृषि विश्वविद्यालय – बर्रा-8) में आज से रेल पटरियों की वेल्डिंग और लेइंग (बिछाने) का कार्य आरंभ कर दिया गया है। इससे पहले कानपुर मेट्रो के 4.10 किमी लंबे अंडरग्राउंड सेक्शन (रावतपुर – डबल पुलिया) में ट्रैक निर्माण की प्रक्रिया पहले से ही जारी है। एलिवेटेड सेक्शन में सबसे पहले रेल वेल्डिंग और पटरी बिछाने की प्रक्रिया विजय नगर स्टेशन के निकट मेट्रो वायाडक्ट (पुल) पर की जा रही है।

#kanpur
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीएमआरसी) के डायरेक्टर (वर्क्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर) सी. पी. सिंह एवं डायरेक्टर (रोलिंग स्टॉक) नवीन कुमार ने कॉरिडोर-1 और 2 के निर्माणाधीन स्टेशनों का विस्तृत दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कानपुर मेट्रो एवं कॉन्ट्रैक्टिंग एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न स्टेशनों पर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

इस आधिकारिक दौरे की शुरुआत कानपुर सेंट्रल स्टेशन से हुई, जिसके बाद वे झकरकटी, ट्रांसपोर्ट नगर स्टेशन, कॉरिडोर-2 डिपो और कॉरिडोर-2 के सभी निर्माणाधीन स्टेशनों पर गए।
*कॉरिडोर-2 एलिवेटेड सेक्शन में बिछने लगी मेट्रो रेल पटरी कॉरिडोर-2 की टनलिंग की प्रक्रिया इसी साल पूरी होने के तुरंत बाद, अप्रैल माह से अंडरग्राउंड सेक्शन में ट्रैक निर्माण कार्य आरंभ कर दिया गया था।

अब इसी क्रम में, दो हिस्सों में बन रहे कॉरिडोर-2 के एलिवेटेड सेक्शन में भी ट्रैक निर्माण से पूर्व रेल पटरी की वेल्डिंग और बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस कार्य के लिए एफबीडब्ल्यू (फ्लैश बट्ट वेल्डिंग) प्लांट के माध्यम से रेल पटरियों की वेल्डिंग की जा रही है। इसके बाद ट्रैक्टर्स व अन्य उपकरणों की मदद से इन्हें एलिवेटेड सेक्शन के वायाडक्ट (पुल) पर बिछाया जा रहा है। आगामी दिनों में मेट्रो के बैलेस्ट-लेस (गिट्टी रहित) ट्रैक के लिए रेल पटरियों को फिक्स करने के साथ-साथ ट्रैक स्लैब की ढलाई का कार्य भी शुरू किया जाएगा। ट्रैक में सुरक्षा के लिहाज से डिरेलमेंट गार्ड एवं थर्ड रेल (बिजली आपूर्ति के लिए) लगाने की व्यवस्था भी की जाएगी।

*’हेड हार्डेंड’ तकनीक से बनी हैं रेल पटरियां*
कानपुर मेट्रो में सुगम ट्रेन परिचालन के लिए बैलेस्ट-लेस (गिट्टी रहित) ट्रैक का उपयोग किया जाता है। मेट्रो ट्रैक की ये रेल पटरियां ‘हेड हार्डेंड’ तकनीक से निर्मित हैं। ऐसी विशेष और मजबूत रेल पटरियों का उपयोग मुख्य रूप से हाई-स्पीड फ्रेट कॉरिडोर में किया जाता है। मेट्रो के बैलेस्ट-लेस ट्रैक की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें रखरखाव की आवश्यकता बेहद कम होती है और इनका जीवनचक्र भी काफी लंबा होता है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...