Tuesday, June 16, 2026
HomeकानपुरKanpur : मेट्रो नौकरी का सपना दिखाकर 4.30 लाख उड़ाए

Kanpur : मेट्रो नौकरी का सपना दिखाकर 4.30 लाख उड़ाए

फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भेज भरोसा जीता, पैसे लौटाने की मांग पर दी धमकी; कोर्ट के आदेश पर चकेरी थाने में दर्ज हुई एफआईआर

Kanpur । मेट्रो में नौकरी का सपना दिखाकर लाखों रुपये ठगने का सनसनीखेज मामला चकेरी थाना क्षेत्र में सामने आया है। ठगों ने खुद को रसूखदार अधिकारी बताकर न सिर्फ नौकरी दिलाने का भरोसा दिया, बल्कि विश्वास जमाने के लिए फर्जी ज्वाइनिंग लेटर तक भेज दिया।

लेकिन जब पीड़ित नौकरी जॉइन करने पहुंचा तो वहां न मेट्रो स्टेशन मिला और न ही कोई कार्यालय। इसके बाद ठगी का पूरा खेल सामने आ गया।
चकेरी रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले कैफे संचालक दिलीप पांडेय के मुताबिक अमित शर्मा नामक व्यक्ति ने खुद को उत्तर प्रदेश सचिवालय का अधिकारी बताया था। उसने दिलीप के भाई प्रदीप पांडेय और उसके एक दोस्त की कानपुर मेट्रो में नौकरी लगवाने का दावा किया। आरोपी ने कहा कि नौकरी लगवाने में 4.30 लाख रुपये खर्च होंगे।

पीड़ित के अनुसार, आरोपी के झांसे में आकर उन्होंने रजिस्ट्रेशन और अन्य प्रक्रिया के नाम पर 1.29 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए, जबकि तीन लाख रुपये नकद सौंप दिए। ठगी को असली रूप देने के लिए 14 जुलाई 2025 को कथित ज्वाइनिंग लेटर भी भेज दिया गया।

दिलीप का कहना है कि 1 नवंबर 2025 को जब वह ज्वाइनिंग लेटर में दिए गए पते पर पहुंचे तो वहां खाली जमीन मिली। इसके बाद आरोपी का मोबाइल भी बंद हो गया। रुपये वापस मांगने पर आरोपी और उसकी पत्नी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।

पुलिस से कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर चकेरी थाने में आरोपी दंपत्ति के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...