Friday, October 16, 2026
HomeकानपुरKanpur : सीवर सफाई के लिए बैंडिकूट रोबोट, पेयजल व्यवस्था को मिले...

Kanpur : सीवर सफाई के लिए बैंडिकूट रोबोट, पेयजल व्यवस्था को मिले दो ट्रैक्टर

महापौर और नगर आयुक्त ने हरी झंडी दिखाकर वाहनों व मशीनों को किया रवाना

Kanpur । शहर की सीवर सफाई और स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नगर निगम ने आधुनिक मशीनों और वाहनों को मैदान में उतारा है। शुक्रवार को मोतीझील स्थित नगर निगम मुख्यालय में महापौर और नगर आयुक्त ने हरी झंडी दिखाकर एक मोबाइल एफएसएसएम ऑन-साइट डी-वाटरिंग वाहन, एक बैंडिकूट रोबोटिक मशीन और दो ट्रैक्टरों को रवाना किया।स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय के तहत उपलब्ध मोबाइल डी-वाटरिंग वाहन से सेप्टेज प्रबंधन और उसके सुरक्षित निस्तारण में मदद मिलेगी।

वहीं, 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत मिली बैंडिकूट रोबोटिक मशीन से नगर में स्थापित सीवर चैंबरों की सफाई आधुनिक तकनीक से की जाएगी। इससे सीवर सफाई के काम को अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी। पेयजल व्यवस्था से जुड़े कार्यों के लिए दो ट्रैक्टर उपलब्ध कराए गए हैं।

नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, इन आधुनिक संसाधनों के संचालन से सीवरेज प्रबंधन, सेप्टेज निस्तारण और स्वच्छता संबंधी कार्यों को अधिक व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी। नगर निगम का उद्देश्य तकनीक और आवश्यक संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल से सफाई व्यवस्था को मजबूत करना और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम में महापौर और नगर आयुक्त के साथ जलकल विभाग के महाप्रबंधक आनंद कुमार त्रिपाठी, वरिष्ठ पार्षद नवीन पंडित और नीरज वाजपेयी सहित अन्य पार्षद तथा संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...