Friday, October 16, 2026
HomeकानपुरKanpur : नवाबगंज गोकशी कांड के दो आरोपितों को मुठभेड़ में लगी...

Kanpur : नवाबगंज गोकशी कांड के दो आरोपितों को मुठभेड़ में लगी गोली

फजलगंज में पुलिस की घेराबंदी के दौरान फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल

Kanpur । नवाबगंज में गौ-अवशेष मिलने के मामले में फरार चल रहे दो वांछित अभियुक्त शुक्रवार को फजलगंज में पुलिस से आमना-सामना होने पर घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बीती सात अक्तूबर की रात नवाबगंज क्षेत्र में गौ-अवशेष मिलने के बाद पुलिस ने गोकशी के मामले में मुकदमा दर्ज किया था। घटना का खुलासा करने के लिए स्वॉट, सर्विलांस, साइबर और नवाबगंज थाने की पुलिस टीमों को लगाया गया था। लगातार जांच और तलाश के बाद पुलिस ने गुरुवार को एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

इसके बाद मामले में शामिल अन्य वांछितों की गिरफ्तारी के लिए सेंट्रल जोन की पुलिस को सतर्क किया गया।
शुक्रवार को फजलगंज क्षेत्र में दो वांछित अभियुक्तों के मौजूद होने की सूचना मिली। इस पर फजलगंज पुलिस ने स्वॉट, सर्विलांस और साइबर टीम के साथ मिलकर घेराबंदी की। पुलिस का कहना है कि खुद को घिरा देखकर अभियुक्तों ने जान से मारने की नीयत से पुलिसकर्मियों पर गोलियां चलाईं।

आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर मामले में उनकी भूमिका और अन्य तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...