Wednesday, September 23, 2026
HomeकानपुरKanpur : हैलेट के पास महिला से टप्पेबाजी, 8 घंटे में दबोचा...

Kanpur : हैलेट के पास महिला से टप्पेबाजी, 8 घंटे में दबोचा गया आरोपी

Kanpur । हैलेट अस्पताल के पास महिला को झांसा देकर उसकी सोने की चेन लेकर फरार हुए शातिर टप्पेबाज को स्वरूप नगर पुलिस ने महज आठ घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब दो लाख रुपये कीमत की सोने की चेन भी बरामद कर ली है।

पुलिस के मुताबिक उन्नाव निवासी एक महिला अपने बीमार पति का इलाज कराने के लिए हैलेट अस्पताल आई थीं। अस्पताल के पास एक युवक ने बातचीत के दौरान उन्हें अपने झांसे में ले लिया और मौका पाकर उनकी सोने की चेन लेकर फरार हो गया। घटना से घबराई महिला ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मामले की जानकारी मिलते ही स्वरूप नगर थाना पुलिस सक्रिय हो गई। थाना प्रभारी के निर्देशन में हैलेट चौकी प्रभारी अजय कश्यप के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत उपलब्ध तकनीकी संसाधनों की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की।

फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी मो. ईशान की पहचान कर उसकी घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी के पास से महिला की चोरी गई सोने की चेन भी बरामद हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
अपनी चेन वापस मिलने पर पीड़िता ने कानपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान और सीसीटीवी नेटवर्क की मदद से ऐसे मामलों का तेजी से खुलासा किया जा रहा है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...