Sunday, May 31, 2026
HomeकानपुरKanpur : ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, अस्पताल में ताला देख...

Kanpur : ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, अस्पताल में ताला देख भड़के परिजन

कार्डियोलॉजी में मृत घोषित होने पर निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, डॉक्टर-स्टाफ के फरार होने की चर्चा

Kanpur । कल्याणपुर क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में गॉलब्लैडर ऑपरेशन के बाद महिला की मौत से रविवार को हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि महिला की मौत के बाद डॉक्टर और स्टाफ अस्पताल बंद कर चले गए।

पनकी के महावीर नगर स्थित प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी निवासी श्रवण कुमार की पत्नी सुनीता देवी (42) का इलाज कल्याणपुर कला स्थित मर्सी अस्पताल में चल रहा था। परिजनों के अनुसार, सुनीता को गॉलब्लैडर में पथरी की शिकायत थी और शनिवार शाम उनका ऑपरेशन किया गया। आरोप है कि पहले मुख्य सर्जन द्वारा ऑपरेशन की बात कही गई थी, लेकिन बाद में किसी दूसरे चिकित्सक से सर्जरी कराई गई।

परिजनों का कहना है कि ऑपरेशन के बाद अस्पताल कर्मियों ने मरीज की हालत गंभीर बताते हुए पर्याप्त आधुनिक उपकरण न होने की बात कही और तत्काल कार्डियोलॉजी ले जाने को कहा। वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने सुनीता को मृत घोषित कर दिया।

मौत की सूचना के बाद परिजन शव लेकर वापस अस्पताल पहुंचे तो वहां ताला लगा मिला और स्टाफ मौजूद नहीं था। इससे नाराज परिजनों ने अस्पताल के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची कल्याणपुर पुलिस ने स्थिति संभाली और लोगों को शांत कराया। थाना प्रभारी रईस अहमद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...