मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSunday, 8 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur: वेयर हब एकादश और एनआरआइ एकादश फाइनल में
खेल

Kanpur: वेयर हब एकादश और एनआरआइ एकादश फाइनल में

Akash Chaudhary

Kanpur : शनिवार को खेले एनआरआइ सिटी मैदान में खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में पहले खेलते हुए वेयर हब एकादश 15 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए। इसमें मैन आफ द मैच दिलीप ने 36 गेंदों पर पांच चौके और 14 छक्कों की मदद से शतक जड़ा। जवाब में आनंदेश्वर एकादश की ओर से अभिषेक 61 के अलावा कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। अहम मुकाबले में वेयर हब ने 81 रन की जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया।

#kanpur लीग के दूसरे सेमीफाइनल में भी खूब रन वर्षा हुई। पहले खेलते हुए पावर हिटर्स ने 15 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 224 रन बनाए। इसमें रोहन ने 46 गेंदों पर 145 रन बनाए। रोहन ने अपनी शतकीय पारी में दो चौके और 22 छक्के जड़े। जवाब में एनआरआइ एकादश की ओर से मैन आफ द मैच धीरेंद्र 63 और पुलकित 58 की पारियों ने टीम को जीत की दिलाई।

https://parpanch.com/kanpur-vssd-and-jagran-stand-first-in-inter-college-chess/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *