मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंThursday, 5 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur: इंटर कॉलेज चेस में वीएसएसडी और जागरण पहले स्थान पर
खेल

Kanpur: इंटर कॉलेज चेस में वीएसएसडी और जागरण पहले स्थान पर

Parpanch Newsअपडेट: November 9, 2024

Kanpur: परेड स्थित पीपीएन डिग्री कॉलेज में अंतरमहाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता हुई। जिसमें महिला वर्ग में वीएसएसडी कॉलेज की टीम ने बाजी मारी। एसएन सेन कॉलेज की टीम दूसरे और पीपीएन कॉलेज ने तीसरा स्थान अपने नाम किया। पुरुष वर्ग में जागरण कॉलेज ने पहला, सीएसजेएमयू ने दूसरा और वीएसएसडी कॉलेज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

पीपीएन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अनूप कुमार सिंह ने विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शतरंज का खेल छात्रों को मानसिक क्षमता को मजबूत करता है। इस मौके पर पीपीएन कॉलेज के शारीरिक शिक्षा व खेल विभाग के प्रभारी प्रो. सुशील कमार शुक्ला, प्रो. डीके सक्सेना, प्रो. सुहैल रजा, सत्येंद्र शंकर शुक्ला आदि मौजूद रहे।

परिणाम
पुरुष वर्ग में सीएसजेएमयू के आदित्य सिंह प्रथम, जागरण कॉलेज के ऋषभ बाजपेई द्वितीय, जागरण कॉलेज के अमन प्रताप सिंह तृतीय रहे, वीएसएसडी कॉलेज के पुलकित मित्तल चौथे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में वीएसएसडी कॉलेज की तनु निषाद प्रथम, वीएसएसडी कॉलेज की निकिता द्वितीय और क्राइस्ट चर्च कॉलेज की जिज्ञासा मीना तृतीय रहीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *