Kanpur । प्रथम अंडर-15 इंटर एकेडमी क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में गुरु गोविंद सिंह क्रिकेट एकेडमी ने शिवा क्रिकेट एकेडमी को 118 रन से बड़े अंतर से पराजित किया। जीत में विजय वर्मा ने शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेली।
नवाबगंज स्थित वीएसएसडी स्पोर्ट्स मैदान पर खेले गए मुकाबले में गुरु गोविंद सिंह क्रिकेट एकेडमी ने 25 ओवर में नौ विकेट पर 209 रन बनाए। टीम से विजय वर्मा ने 97 रन, संजय सिंह ने 38 रन, मोहित यादव ने 24 रन बनाए, तो गेंदबाजी में उत्कर्ष द्विवेदी ने तीन विकेट अपने नाम किए।
जवाब में शिवा क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 20.2 ओवर में 91 रन पर ढ़ेर हो गई। टीम से अहद खान ने 30, अमृत ने 23 व अभिनव ने 21 रन बनाए, तो गेंदबाजी में तेजस ठाकुर व आर्यन ने तीन-तीन विकेट चटकाए। 95 रन की पारी खेलने वाले विजय वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।


