Thursday, October 15, 2026
HomeखेलKanpur : 30 स्वर्ण पदक जीत डीपीएस किदवई नगर बना योग चैंपियन

Kanpur : 30 स्वर्ण पदक जीत डीपीएस किदवई नगर बना योग चैंपियन

Kanpur । योग एसोसिएशन ऑफ कानपुर और साक्षी मार्शल आर्ट्स अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला योग चैंपियनशिप में डीपीएस किदवई नगर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के करीब 300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में डीपीएस किदवई नगर ने 30 स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया। 22 स्वर्ण पदकों के साथ सर पदमपत सिंघानिया एजुकेशन सेंटर दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, जेएमडी वर्ल्ड स्कूल और नारायणा ई-टेक्नो स्कूल/एजुकेशन सेंटर ने 15-15 स्वर्ण पदक जीतकर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में डायरेक्टर अर्चना निगम, प्रधानाचार्य मोनिका गुप्ता, सीएसजेएमयू के प्रो. नीरज कुमार सिंह, योग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव शोभित पांडेय और सीएसजेएमयू के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रामकिशोर मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...