Tuesday, June 2, 2026
HomeखेलKanpur : अभय यादव की तूफानी बल्लेबाजी से एसए टाइटंस की शानदार...

Kanpur : अभय यादव की तूफानी बल्लेबाजी से एसए टाइटंस की शानदार जीत

Kanpur । प्रथम गीता देवी स्मारक अंडर- 19 टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को एसए टाइटंस ने कानपुर वारियर्स को आठ विकेट से हराया। कल्याणपुर ​​स्थित मंटोरा मैदान पर खेले गए मुकाबले में कानपुर वारियर्स ने 20 ओवर में छह विकेट पर 128 रन बनाए।

टीम से सिद्धार्थ सेठ ने 61 रन व युवराज गुप्ता ने 27 व ​शिवांश ने 26 रन जोड़े, तो गेंदबाजी में अभय ने दो को आउट किया। जवाब में एसए टाइटंस ने 14.3 ओवर में दो विकेट पर 129 रन बनाकर मैच जीता।

जीत में अभय यादव ने 79 रन व दिव्यांश साहू ने 19 रन बनाए, तो गेंदबाजी में विकास सिंह व तरुणदीप सिंह ने एक-एक विकेट चटकाया। प्लेयर ऑफ द मैच अभय यादव को चुना गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...