द स्ट्राइकर्स को सात विकेट गंवाकर दी मात, मयूर बने मैन ऑफ द मैच
Kanpur । हिटमैन क्रिकेट लीग के फाइनल मुकाबले में मेट्रो 11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द स्ट्राइकर्स को तीन विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। कप्तान अंकित कुशवाहा के नेतृत्व में टीम ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में दम दिखाया। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मयूर तिवारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी द स्ट्राइकर्स की टीम 22.4 ओवर में 115 रन पर सिमट गई।
रितिक सिंह बिंद ने सर्वाधिक 45 रन बनाए। मेट्रो 11 की ओर से प्रदीप तिवारी और मयूर तिवारी ने तीन-तीन विकेट झटके, जबकि कप्तान अंकित कुशवाहा और अनी ने दो-दो विकेट हासिल किए।जवाब में मेट्रो 11 ने संजय की 31 रन की उपयोगी पारी की बदौलत 15.5 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।


