अंडर-15, 17 और 19 बालक-बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने अंतिम आठ में बनाई जगह
Kanpur । कल्याणपुर स्थित दि चिंटेल्स स्कूल में कानपुर टेबल टेनिस संघ की ओर से आयोजित चार दिवसीय इंटर स्कूल टीम टेबल टेनिस चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 13 से 16 अक्टूबर तक चल रही प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्गों में मुकाबले खेले गए। अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
अंडर-15 बालिका वर्ग में प्रेक्षा तिवारी, देवीन मीणा, आदित्री बनर्जी, तान्या निगम, अन्या गुप्ता, अन्या वर्मा, देवर्षिका शुक्ला और शनाया भाटिया ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। बालक वर्ग में विहान, अधिराज मजूमदार, मानस पोप्तानी, आदित्य राज सिंह, कुशाग्र तिवारी, दक्ष सिंह, आराध्या चंद्रा और दुर्वांक ने अगले दौर में जगह बनाई।
अंडर-17 बालिका वर्ग में कावी शाह, साक्षी सोनकर, प्रेक्षा तिवारी, इनिका सेठी, देवर्षिका शुक्ला, अन्या गुप्ता, केनिषा जायसवाल और आदित्री बनर्जी क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं। बालक वर्ग में आशुतोष गुप्ता, दक्ष खंडेलवाल, अधिराज मजूमदार, आराध्या चंद्रा, विहान, मानस पोप्तानी, कुशाग्र तिवारी और वीर रावत ने अंतिम आठ में जगह बनाई।
अंडर-19 बालिका वर्ग में मुस्कान सोनकर, अबाना लॉयल, सुविज्ञा कुशवाहा, गुरबाणी कौर, साक्षी सोनकर और अमीषा गुप्ता ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, बालक वर्ग में आशुतोष गुप्ता, दक्ष खंडेलवाल, अधिराज मजूमदार, उज्ज्वल अवस्थी, सृजन महाजन, अंशुमान दहिया, आराध्या चंद्र और अबीर गुप्ता अगले दौर में पहुंचे।
इस दौरान शौर्य वीर विज, तान्या और नायरा का जन्मदिन भी मनाया गया। स्कूल की डायरेक्टर कविषा विज, प्रधानाचार्य स्मिता धवन और संघ के सचिव संजय टंडन ने बच्चों को बधाई और आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


