Kanpur । स्व. मोतीराम (एडवोकेट), पूर्व विधायक अंडर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में अरुण अवस्थी इलेवन ने शरद कपूर इलेवन को दो विकेट से पराजित किया। जीत में माधव गुप्ता ने शानदार गेंदबाजी से योगदान दिया।
राहुल सप्रू मैदान पर खेले गए मुकाबले में शरद कपूर इलेवन ने 35 ओवर में नौ विकेट पर 241 रन बनाए। टीम से विशेष अग्निहोत्री ने 140 रन, शिवांश सिंह ने 32 रन बनाए, तो गेंदबाजी में माधव गुप्ता ने छह विकेट और हंजाला ने दो विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अरुण अवस्थी इलेवन की टीम ने 34 ओवर में आठ विकेट पर 242 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।
जीत में वीर सिंह ने नाबाद 80 रन, विवान ने 55 रन, कार्तिक सिंह ने 26 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में अविजनंत मिश्रा ने तीन, चिन्मय ने दो, उत्कर्ष, विमल, सुयश ने एक-एक विकेट चटकाया। प्लेयर ऑफ द मैच माधव गुप्ता को छह विकेट लेने के लिए चुना गया।


