Kanpur। जेएनटी स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से आयोजित 14वीं जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग में बुधवार को खेले गए मुकाबले में पर्फ इलेवन ने एसएनके इलेवन को आठ विकेट से पराजित किया। जीत में वेदांश ने अर्द्धशतकीय पारी खेली व मयंक त्रिपाठी ने विकेट अपने नाम किए।

किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ-ए मैदान पर खेले गए मुकाबले में एसएनके इलेवन की टीम ने 23 ओवर में 121 रन बनाए। टीम से रक्षत सिन्हा ने 31 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में मयंक त्रिपाठी ने तीन, विराज और ओजस्वी ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पर्फ इलेवन ने वेदांश की 56 रन व अविरल सिंह 37 रन की पारियों के दम पर मात्र 15.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 123 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। जीत में वंश और जयंश ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच वेदांश को चुना गया।


