मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSaturday, 7 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : अविनाश की घातक गेंदबाजी, फ्रेंड्स यूनियन ने प्रिंस क्लब को एकतरफा हराया
खेल

Kanpur : अविनाश की घातक गेंदबाजी, फ्रेंड्स यूनियन ने प्रिंस क्लब को एकतरफा हराया

Akash Chaudharyअपडेट: June 3, 2026

 

Kanpur । प्रथम स्व. अनिल रावत कप्तान स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट में फ्रेंड्स यूनियन इलेवन ने प्रिंस क्लब को आठ विकेट से पराजित किया। राहुल सप्रू मैदान पर खेले गए मुकाबले में प्रिंस क्लब ने 25.4 ओवर में 87 रन बनाए। टीम से आलोक जाटव ने 23 रन, राहुल सिंह ने 18 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अविनाश कुमार ने चार, विशेष कुशवाहा ने तीन को आउट किया। जवाब में फ्रेंड्स यूनियन ने 9.1 ओवर में दो विकेट पर 91 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। जीत में आदर्श गुप्ता ने 29 रन, अरमान ने 12 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में रिषभ गौतम ने एक को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच अविनाश कुमार को चुना गया।