Thursday, May 14, 2026
HomeकानपुरKanpur : शिक्षा के साथ संस्कार: मरियानी स्कूल में लागू हुई स्वयं...

Kanpur : शिक्षा के साथ संस्कार: मरियानी स्कूल में लागू हुई स्वयं सेवा व्यवस्था

उप जिलाधिकारी मनीष कुमार ने किया शुभारंभ, बच्चों में अनुशासन, स्वच्छता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा

 

Kanpur । बेसिक शिक्षा विभाग के चौबेपुर स्थित बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक विद्यालय मरियानी में गुरुवार को तिथि भोजन कार्यक्रम के तहत बच्चों को नई पहल से जोड़ते हुए स्वयं सेवा भोजन प्रणाली (बफे सिस्टम) की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उप जिलाधिकारी मनीष कुमार और खंड शिक्षा अधिकारी आनंद कुँवर ने किया।विद्यालय में बच्चों को कतारबद्ध तरीके से स्वयं भोजन ग्रहण करने की व्यवस्था कराई गई।जिससे उनमें अनुशासन और स्वच्छता की भावना विकसित हो सके। उप जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों में स्वावलंबन,अनुशासन और स्वच्छता की आदतों को मजबूत करना है।

#kanpur

बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ बफे सिस्टम के तहत भोजन प्राप्त किया और नई व्यवस्था को सराहा।वही उप जिलाधिकारी द्वारा बच्चों को स्टेशनरी एवं पुस्तकें भी वितरित की गईं, जिससे उनका उत्साह और बढ़ा। अधिकारियों ने बच्चों से संवाद कर उनकी पढ़ाई और अन्य शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी ली।

#kanpur

प्रधानाध्यापक कुंवर प्रशांत सिंह ने बताया कि विद्यालय में बच्चों को व्यवहारिक शिक्षा से जोड़ने के लिए लगातार नवाचार किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में संगीता मिश्रा,अनुपम,अनिल कुमार,समिता कटियार, ग्राम प्रधान दारा सिंह,श्याम सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...