Monday, February 16, 2026
HomeखेलKanpur : वॉलीबाल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस और सिद्धार्थनगर फाइनल में...

Kanpur : वॉलीबाल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस और सिद्धार्थनगर फाइनल में किया प्रवेश

Kanpur । खेल निदेशालय उप्र की ओपेन स्टेट आमंत्रण सीनियर महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता में रविवार को सेमीफाइनल मैच ग्रीनपार्क में खेले गए। इसमें उत्तर प्रदेश पुलिस और सिद्धार्थनगर ने जीत के साथ फाइनल में प्रवेश किया।प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मैच से पहले कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने ​खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
#kanpur
सेमीफाइनल मैच में सिद्धार्थनगर ने कानपुर को 25-12, 25-14, 25-10 से हराया। तो,दूसरे सेमीफाइनल मैच में उत्तर प्रदेश पुलिस ने सुल्तानपुर को  25-10, 25-14, 25-8 से मात दी। फाइनल मैच सोमवार को सुबह दस बजे से ग्रीनपार्क में खेला जाएगा। प्रतियोगिता के दौरान 25 जनवरी 2025 को ग्रीनपार्क में हुई जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को जीडी गोयनका के निदेशक डॉ.चंदन अग्रवाल ने पुरस्कृत किया।
#kanpur
इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ा​धिकारी विजय कुमार,उप्र वॉलीबाल एसोसिएशन के सचिव सुनील कुमार,धीरेंद्र सचान, उपक्रीड़ा​धिकारी अमित पाल, सुर​भित पांडे, आरके यारव समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...