Thursday, July 16, 2026
HomeखेलKanpur : थाईलैंड में चमकी उन्नाव की प्राची, पैरा टेबल टेनिस में...

Kanpur : थाईलैंड में चमकी उन्नाव की प्राची, पैरा टेबल टेनिस में जीता कांस्य पदक

12 देशों के खिलाड़ियों को पछाड़कर बढ़ाया देश का मान, अब पैरालिंपिक पदक पर नजर

 

Kanpur । थाईलैंड में संपन्न हुई आइटीटीएफ वर्ल्ड पैरा फ्यूचर टेबल टेनिस चैंपियनशिप में कांस्य पदक अपने नाम किया। करीब 12 देशों के खिलाड़ियों के बीच प्राची ने वूमेंस एकल स्पर्धा में पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया। वे इससे पहले 10 से ज्यादा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी हैं।

टेबल टेनिस में स्किल, दमदार शाट्स की माहिर खिलाड़ी प्राची पैरालिंपिक में देश के लिए पदक जीतना चाहती हैं। उन्नाव जिले के जुराखन खेड़ा निवासी प्राची लंबे समय से गुजरात के गांधी नगर स्थित स्पोर्ट्स अथारिटी आफ इंडिया के सेंटर में टेबल टेनिस खेल का कड़ा अभ्यास कर पैराओलिंपिक के लिए खुद को तैयार कर रही हैं। वे इससे पहले ब्राजील, जार्डन, थाईलैंड और नाइजीरिया में हुई अंतराष्ट्रीय पैरा टेबल टेनिस प्रतियोगिता में पदक झटक चुकी हैं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...