Thursday, July 16, 2026
HomeखेलKanpur : 37वीं वाहिनी पीएसी फाइनल में, खिताब के लिए चतुर्थ वाहिनी...

Kanpur : 37वीं वाहिनी पीएसी फाइनल में, खिताब के लिए चतुर्थ वाहिनी प्रयागराज से भिड़ंत

बैडमिंटन और टेबल टेनिस की पूर्वी जोन प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले संपन्न

 

Kanpur । 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर नगर में 29वीं अंतरवाहिनी पीएसी पूर्वी जोन बैडमिंटन व टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गुरुवार को सेमीफाइनल मैच खेले। बैडमिंटन टीम चैंपियनशिप के पहले सेमीफाइनल में मेजबान 37वीं वाहिनी पीएसी, कानपुर नगर ने 39वीं वाहिनी पीएसी, मिर्जापुर को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

दूसरे सेमीफाइनल में चतुर्थ वाहिनी पीएसी, प्रयागराज ने 36वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी को शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया। अब दोनों टीमें चैंपियन बनने के लिए आमने-सामने होंगी।
बैडमिंटन के ओपन सिंगल्स वर्ग में जगजीत सिंह (चतुर्थ वाहिनी पीएसी, प्रयागराज) ने गौरव त्रिवेदी (42वीं वाहिनी पीएसी, प्रयागराज) को हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में मेजबान टीम के गौरव कुमार ने रविकांत (36वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी) को मात देकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।

मिक्स्ड डबल्स में चंद्रभूषण-जगजीत सिंह की जोड़ी तथा गौरव कुमार-ऋषि यादव की जोड़ी ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर फाइनल में स्थान पक्का किया। जबकि, टेबल टेनिस टीम चैंपियनशिप में 34वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी ने 39वीं वाहिनी पीएसी, मिर्जापुर को हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में 42वीं वाहिनी पीएसी, प्रयागराज ने 48वीं वाहिनी पीएसी, सोनभद्र को शिकस्त देकर प्रतियोगिता में अपनी दावेदारी बरकरार रखी। निर्णायक मंडल में पीसी शिवनारायण सिंह राजपूत, एनआईएस प्रशिक्षक आलोक सिंह, नीरज कुमार रहे। संचालन रोहित कुमार ने किया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...