Sunday, August 30, 2026
HomeखेलKanpur : दिल्ली नेशनल के लिए यूपी पावरलिफ्टिंग टीम घोषित, कानपुर के...

Kanpur : दिल्ली नेशनल के लिए यूपी पावरलिफ्टिंग टीम घोषित, कानपुर के 13 खिलाड़ी चयनित

Kanpur।  उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन ने 8 से 11 सितंबर तक दिल्ली में होने वाली सीनियर नेशनल पावरलिफ्टिंग व नेशनल बेंच प्रेस/डेडलिफ्ट चैंपियनशिप के लिए प्रदेश की टीम घोषित कर दी है। टीम में 55 खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें 48 पुरुष और सात महिला खिलाड़ी हैं। खिलाड़ी पावरलिफ्टिंग, बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट की विभिन्न स्पर्धाओं में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कानपुर से पुरुष वर्ग में आनंद कुमार, विजय जायसवाल, मनीष, सुधांशु आर्य, अश्वनी कुमार त्रिपाठी, विराट बाजपेई, प्रखर सिंह बघेल, नीरज कुमार, मनीष मिश्रा और अविरल चतुर्वेदी को जगह मिली है। महिला वर्ग में उर्वशी चंद्रा, सुप्रिया सिंह और प्राची सिंह ठाकुर यूपी टीम का हिस्सा बनी हैं।

टीम में लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हमीरपुर, चंदौली, शाहजहांपुर, एटा, फर्रुखाबाद, बलिया, वाराणसी, सीतापुर और अन्य जिलों के खिलाड़ी भी शामिल हैं। राजेंद्र कुमार (हापुड़) को टीम का कोच और डॉ. अनूप कुमार (सीतापुर) को मैनेजर बनाया गया है।
एसोसिएशन के सचिव राहुल कुमार शुक्ला ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...