Sunday, August 30, 2026
HomeखेलKanpur : यूपी वेटरेंस इंटर ड्रिस्ट्रिक ट्रॉफी में पहली बार होंगे आठ...

Kanpur : यूपी वेटरेंस इंटर ड्रिस्ट्रिक ट्रॉफी में पहली बार होंगे आठ कॉर्डिनेटर

संघ की 28वीं एजीएम में आईएम रोहतगी अध्यक्ष और गिरीश कपूर बने सचिव

Kanpur । उत्तर प्रदेश वेटरेंस क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीवीसीए) की 28वीं आम सभा रविवार को मालरोड स्थित एक होटल में सम्पन्न हुई। जिसमें आईएम रोहतगी को अध्यक्ष, गिरीश कपूर को सचिव और विजय दीक्षित को कोषाध्यक्ष बनाया गया। यूपीवीसीए की डा.गौरहरि सिंघानिया यूपी इंटर ड्रिस्ट्रिक टी-20 चैम्पियनशिप इस वर्ष 4 अक्टूबर से शुरू होकर 24 जनवरी 2027 तक चलेगी।

#kanpur

प्रतियोगिता में इस बार कुल 36 जिले खिताब के लिए भिड़ेंगे। जिसमें सात नए जिले संभल, झांसी, मऊ, इटावा, मुज्जफरनगर, हापुड़ और जालौन शामिल किये गये हैं। प्रेस वार्ता में आईएम रोहतगी ने जानकारी दी कि चैम्पियनशिप में पहली बार आठ कॉर्डिनेट नियुक्त किये गये हैं। जिसमें बरेली के ओपी कोहली, बिजनौर के अमारूद्दीन, गोरखपुर के विनय सिंह, हाथरस के राजेश शर्मा, कानपुर के जफर आलम, बांदा के प्रदीप गुप्ता, इलाहाबाद के सोमेश्वर पाण्डेय, जीबी नगर के नीलमणि द्विवेदी शामिल हैं।

सचिव गिरीश कपूर ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रत्येक चार जोन से दो-दो पूल में टीमें आपस में लीग मैच खेलकर नॉकआउट के लिए क्वालीफायी करेंगी। विजेता टीम को एक लाख तथा उपविजेता को पचास हजार रुपए नगद पुरस्कार दिया जायेगा। इस मौके पर जितेंद्र अवस्थी, राहुल सप्रू, विवेक जॉन, जय बजाज, आशू मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...