Sunday, April 26, 2026
HomeखेलKanpur : संकट में साथ: पार्षद वेलफेयर एसोसिएशन ने दिवंगत पूर्व पार्षद...

Kanpur : संकट में साथ: पार्षद वेलफेयर एसोसिएशन ने दिवंगत पूर्व पार्षद के परिजन को दी आर्थिक मदद

Kanpur : संकट में साथ: पार्षद वेलफेयर एसोसिएशन ने दिवंगत पूर्व पार्षद के परिजन को दी आर्थिक मदद
कानपुर। राजनीति की भागदौड़ और आपसी वैचारिक मतभेदों से ऊपर उठकर नगर के पार्षदों ने मानवता और एकजुटता की एक अनूठी मिसाल पेश की है। पार्षद वेलफेयर एसोसिएशन ने यह साबित कर दिया है कि वे केवल पद के साथी नहीं, बल्कि एक परिवार की तरह सुख-दुख में भी एक-दूसरे के साथ खड़े हैं।​

इसी संकल्प के तहत एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पूर्व पार्षद स्वर्गीय मदन बाबू के रानी घाट स्थित निवास पर जाकर उनके शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। संगठन के सदस्यों ने दिवंगत साथी की पत्नी सपना देवी को सांत्वना दी और पार्षदों द्वारा स्वेच्छा से एकत्रित की गई एक लाख रुपये की सम्मानजनक धनराशि का चेक सौंपा।इस अवसर पर पार्षद वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक अमित पांडे बंटी और अध्यक्ष नवीन पंडित ने भावुक होते हुए कहा, “हमारे साथी भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका परिवार हमारा अपना परिवार है।

संगठन का हर सदस्य आपके साथ 24 घंटे खड़ा है और भविष्य में भी किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर हम पीछे नहीं हटेंगे।”एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि यह केवल एक शुरुआत है। संगठन के पदाधिकारियों ने घोषणा की है कि जल्द ही दीपक शर्मा जी के निवास पर जाकर उनकी पत्नी को भी इसी प्रकार लाख की सहायता राशि प्रदान की जाएगी, ताकि उनके परिवार को इस कठिन समय में संबल मिल सके।

इस पुनीत कार्य के दौरान पार्षद पवन पांडे,नीरज गुप्ता, सौरभ देव,नीरज रक्सेल,आकर्ष बाजपेई,नीरज कुरील, राज किशोर यादव,विवेक शर्मा,वेद प्रकाश छोटू,गोविंद शुक्ला,जितेंद्र चौरसिया,विवेक शर्मा सहित भारी संख्या में अन्य पार्षद मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!